गणेश चतुर्थी पर निबंध हिंदी में। Ganesh chaturthi essay in Hindi

“गणेश चतुर्थी पर निबंध हिंदी में”

गणेश चतुर्थी का त्यौहार हिंदू धर्म में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि को होता है। गणेश चतुर्थी के त्यौहार को विनायक चतुर्थी या गणेश उत्सव भी कहा जाता है। यह त्यौहार गणेश चतुर्थी के दिन से प्रारंभ होकर अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान गणेश को समर्पित है।
श्री गणेश भगवान शिव शंकर और मां गौरी के पुत्र हैं, जिन्हें हिंदू धर्म में प्रथम पूज्य माना गया है। माना जाता है कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। इसीलिए पूरा भारत वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ इस त्यौहार को मनाता है।
भगवान श्री गणेश बुद्धि के देवता हैं। यह सुख समृद्धि और सौभाग्य के देव भी माने जाते हैं। हिंदू धर्म को मानने वाले हर एक घर में सर्वप्रथम श्री गणेश की ही पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि किसी भी कार्य की शुरुआत में अगर श्री गणेश का पूजन किया जाए, तो वह कार्य निर्विघ्न संपन्न होता है।
गणेश चतुर्थी का त्यौहार भारत के हर कोने में मनाया जाता है। किंतु विशेष रूप से यह महाराष्ट्र का त्यौहार है और महाराष्ट्र में यह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की मूर्ति घरों और पंडालों में स्थापित की जाती है। 10 दिनों तक मूर्ति का पूजन बड़ी ही श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाता है। भगवान श्री गणेश को तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं और प्रार्थनाएं की जाती हैं। गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाए जाते हैं। भगवान श्री गणेश को मोदक बहुत प्रिय हैं इसीलिए उन्हें मोदक का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। साथ ही भगवान श्री गणेश को दूर्वा, फल, फूल इत्यादि चढ़ाए जाते हैं और उनकी आरती की जाती है। भक्तजन बड़े ही उत्साह के साथ इस त्यौहार को मनाते हैं। 10 दिनों तक भगवान गणेश का पूजन करने के पश्चात ग्यारवें दिन भगवान श्री गणेश को विदाई दी जाती है। विदाई के दौरान “गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना” कहकर भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है।
भगवान श्री गणेश सुख समृद्धि और ज्ञान के देवता हैं। भगवान श्री गणेश रिद्धि सिद्धि के दाता है। इनकी पूजा अर्चना करने से घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। इसीलिए भक्तजन बहुत ही भक्ति भाव के साथ भगवान श्री गणेश का पूजन करते हैं और बप्पा को प्रसन्न करने के लिए हर प्रयास करते हैं। देश भर में बड़ी संख्या में लोग इस त्यौहार को मनाते हैं और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

“गणेश चतुर्थी पर 10 लाइन”

1) गणेश चतुर्थी हमारे देश भारत का एक प्रसिद्ध त्यौहार है।

2) यह प्रत्येक वर्ष हिंदी महीने भाद्रपद की चतुर्थी को मनाया जाता है।

3) वर्ष भर लोग इस त्यौहार का बहुत ही उत्साह के साथ इंतजार करते हैं।

4) गणेश चतुर्थी का त्योहार 11 दिनों तक मनाया जाता है।

5) इस त्यौहार के दौरान प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की जाती है।

6) माना जाता है इस दिन भगवान श्री गणेश का जन्म दिवस होता है।

7) लोग घरों और पंडालों में भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं।

8) भगवान श्री गणेश को तरह-तरह के व्यंजन और मोदक का भोग लगाया जाता है।

9) भक्तजन पूजा अर्चना करते हैं और भगवान गणेश से प्रार्थना करते हैं।

10) अनंत चतुर्दशी के दिन मूर्ति का विसर्जन किया जाता है।

इस तरह से आप गणेश चतुर्थी पर निबंध हिंदी में तैयार कर सकते हैं। आपको यह निबंध कैसा लगा हमें कमेंट करके अवश्य बताएं। अगर यह निबंध आपके लिए हेल्पफुल होता है तो इस पोस्ट को आप अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ शेयर कर सकते हैं। इस पोस्ट से संबंधित अपने सुझाव हमें कमेंट करके अवश्य शेयर करें।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *