हर घर तिरंगा निबंध। Har ghar tiranga nibandh

Har Ghar Tiranga abhiyan Essay in Hindi : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारा भारत देश स्वतंत्रता दिवस को बड़ी ही धूमधाम के साथ मना रहा है। इसी उपलक्ष्य पर भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत देश के हर एक नागरिक को अपने अपने घर में देश की शान तिरंगे झंडे को प्रदर्शित करना है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ सरकार की एक सराहनीय पहल है, जो देश के हर एक नागरिक को देश के लिए प्रतिबद्ध करेगी। Har ghar tiranga विषय पर एक प्रभाव शाली निबंध यहां दिया गया है, जिसमे हम स्लोगन और हैडिंग्स के साथ निबंध को तैयार करेंगे।

Har Ghar Tiranga Abhiyan Essay

“शान से तिरंगा लहराओ,
  हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाओ।”

प्रस्तावना-          
      हमारे देश भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा है। हम सभी भारतवासियों के लिए हमारे देश का झंडा बहुत ही महत्व रखता है। तिरंगा झंडा हमारे देश की आन, बान और शान है। तिरंगा हम सभी भारतवासियों का अभिमान है। तिरंगा झंडा हम देशवासियों को गर्व की अनुभूति करवाता है। 
तिरंगे का महत्व- 
        हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा तीन रंगों से मिलकर बना है। सबसे ऊपर केसरिया बीच में सफेद और नीचे हरा रंग है। इसके केंद्र में नीले रंग से बना 24 तीलियों वाला अशोक चक्र है। इन सभी रंगों का अपना अपना महत्व है। तिरंगे के यह तीनों रंग शौर्य, शांति, प्रेम, एकता और बलिदान के प्रतीक हैं।
हर घर तिरंगा अभियान - 
       हमारा देश भारत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर हर घर तिरंगा अभियान मना रहा है। इस अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर तक देश के हर एक घर में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। भारत सरकार देश के नागरिकों को इस अभियान के माध्यम से जागरूक करना चाहती है। इस अभियान से नई पीढ़ी के साथ-साथ देश के सभी लोगों में देश के प्रति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान बढ़ेगा। 
हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य - 
    इस अभियान के तहत देश का हर एक नागरिक अपने घर में देश की शान तिरंगे झंडे को प्रदर्शित करेगा, जिससे देशवासियों के मन में देश भक्ति की भावना जागृत होगी। देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत होकर जब देश का हर एक नागरिक इस अभियान के साथ जुड़ेगा तो इससे देशवासियों के मन में एक राष्ट्र की भावना भी आएगी और राष्ट्र के प्रति देशवासियों की प्रतिबद्धता भी बनी रहेगी। सभी देशवासी धर्म, जाति और पंथों के विचार को त्याग कर मात्र एक भारतवासी होने के नाते से एक दूसरे के साथ जुड़ेंगे और तिरंगे को लहराएंगे। पूरा भारत राष्ट्र तिरंगामय हो जाएगा और देशभक्ति के रंग में रंग जाएगा।
निष्कर्ष - 
    जब देशवासी इस प्रकार के अभियानों के साथ जुड़ते हैं तो बहुत ही गर्व की अनुभूति होती है। अतः हर एक देशवासी को इस अभियान में सहयोग करना चाहिए। जब देशवासी अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज को प्रदर्शित करेंगे तो राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान को बनाए रखें। तिरंगा हमारे देश का गौरव है और हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे के गौरव में वृद्धि करेगा। आता हो हम सभी भारतवासियों का कर्तव्य है कि हम अपने अपने घरों में तिरंगा प्रदर्शित करें और सरकार का सहयोग करके हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।

“इस बार आजादी को कुछ इस तरह मनाना है,
देश का गौरव तिरंगा हर घर में फहराना है।”

इस प्रकार से आप हर घर तिरंगा अभियान पर निबंध तैयार कर सकते हैं। यह निबंध स्लोगन के साथ बहुत ही प्रभावशाली तरीके से लिखा गया है, जिससे आपको निबंध प्रतियोगिता में full marks आसानी से मिल सकते हैं। Har ghar tiranga nibandh आपको कैसा लगा आप हमें comment के माध्यम से अवश्य बताएं। अगर यह निबंध आपके लिए helpful है तो इस पोस्ट को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। धन्यवाद!

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *