हिंदी भाषा का महत्व। Hindi bhasha ka mahatva par nibandh

भारत में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा हिंदी है। हिंदी विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है और इसे सभी भाषाओं की बड़ी बहन भी माना जाता है। हमारे देश भारत में हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए और हिंदी भाषा के महत्व को समझने के लिए प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य पर विद्यालयों में बहुत से topics पर निबंध प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। उन्हें में से एक महत्वपूर्ण टॉपिक है हिंदी भाषा का महत्व पर निबंध हिंदी में।आज की इस पोस्ट में हम hindi bhasha ka mahatva par nibandh लिखना सीखेंगे।

हिंदी भाषा का महत्व निबंध हिंदी में

हिंदी हम भारतवासियों की पहचान है,
हिंदी हम भारतवासियों की शान है।
हिंदी से ही हमारा भारत है,
हिंदी से ही हिंदुस्तान है।

हमारे देश भारत में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा हिंदी है। यह बहुत ही सरल भाषा है जिसे लगभग हर एक भारतीय पढ़ता है और बोलता है। हालांकि हिंदी को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रभाषा घोषित नहीं किया गया है फिर भी हम भारतवासी हिंदी को ही अपनी राष्ट्रभाषा मानते हैं।
हिंदी भाषा बहुत ही प्राचीन भाषा है। हिंदी भाषा को समस्त भाषाओं की बड़ी बहन भी माना जाता है। हम भारतवासियों के लिए हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, अपितु एक भाव है। हम भारतवासियों के दिलों से जुड़ी हुई है हमारी हिंदी। अनेकता में एकता रखने वाला भारत हिंदी के माध्यम से आपस में जुड़ा हुआ है। शायद ही कोई ऐसा भारतीय होगा जिसे हिंदी समझ में ना आती हो।
हिंदी विश्व भर में सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर आती है। जिस प्रकार एक पेड़ अपनी मजबूत जड़ के सहारे आंधी तूफानों में भी मजबूती के साथ खड़ा रहता है, ठीक उसी प्रकार हमारा देश भारत भी हिंदी रूपी जड़ के सहारे बड़ी ही शान से खड़ा हुआ है।
हिंदी हमारे भारत की आधारशिला है। बिन हिंदी हम अपने हिंदुस्तान की कल्पना भी नहीं कर सकते। 14 सितंबर सन 1949 को भारत को आधिकारिक रूप से राजभाषा का दर्जा मिला, जो कि देशवासियों के लिए बहुत ही राहत भरा फैसला था। हम भारतवासी अपनी भाषा हिंदी को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हिंदी का सम्मान मात्रा भारत में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में बढ़े। हम भारतवासी अपनी भाषा हिंदी का महत्व समझते हुए भी न जाने क्यों अंग्रेजी, फ्रेंच जैसी भाषाओं के पीछे आज भी भाग रहे हैं। अगर हम भारतवासी ही अपनी हिंदी को यू दूसरी भाषाओं के मुकाबले कमतर आंकेंगे तो भला विश्व हमारी हिंदी की महत्वता को किस प्रकार समझेगा।
हिंदी हमारे भारत देश की शान है। बिन हिंदी देश का विकास करना बहुत ही मुश्किल है। देश की सरकार इस बात को भली प्रकार से जानती है इसीलिए आज हर सरकारी कार्य में हिंदी भाषा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। नई शिक्षा प्रणाली में भी हिंदी की महत्वता को देखते हुए क्षेत्रीय भाषाओं में ही विद्यार्थियों को पढ़ाने की बात रखी गई है। आज हिंदी के क्षेत्र में भी रोजगार के बहुत से अवसर उपलब्ध हैं। आज का विद्यार्थी अगर हिंदी में भी पढ़ाई करता है तो आगे चलकर उसे रोजगार के ढेरों अवसर मिल सकते हैं, बस आवश्यकता है तो योग्यता की।
हिंदी भाषा हमारे देश भारत को एकता के सूत्र में पिरोती है। यह भाषा हमारी भारतीय सभ्यता संस्कृति की आधारशिला है। पूरे विश्व में हमारे देश भारत को और हमारी भारतीय संस्कृति को हिंदी ही प्रदर्शित करती है। साहित्य की धनी हिंदी हमारे देश भारत की पहचान है। आज हम भारतीय भले ही व्यक्तिगत जीवन में हिंदी को प्रयोग करने से कतराते हों किंतु बिना हिंदी के अपनी पहचान को कायम रखना हम भारतवासियों के लिए बहुत ही मुश्किल है।
अतः हम भारतवासियों को शान के साथ अपनी भाषा को बोलना चाहिए। हमें अपनी भाषा हिंदी का प्रयोग करते समय गर्व की अनुभूति करनी चाहिए। भारतवासी होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी भाषा हिंदी के महत्व को समझें और उसे सम्मान के साथ प्रयोग में लाएं।
“हिंदी से सम्मान है हिंदी से ही भारत का नाम है,
समृद्ध भारत की नीव हिंदी, बिन हिंदी ना कोई पहचान है।”

आपको हिंदी भाषा का महत्व निबंध कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। hindi bhasha ka mahatva निबंध हेल्पफुल लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *