शिक्षक दिवस पर भाषण। Teachers Day speech in hindi। Shikshak diwas par bhashan

भारत में हर वर्ष 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जो कि एक महान शिक्षक थे उनका जन्म दिवस मनाया जाता है। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक आदर्श और महान शिक्षक होने के साथ-साथ हमारे देश के द्वितीय राष्ट्रपति थे। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्वतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति भी थे। वह एक योग्य शिक्षक थे जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाई। उनके जन्मदिवस हम शिक्षकों के दिवस के रूप में मनाते हैं और इस दिन हम अपने समस्त शिक्षकों का सम्मान करते हैं और उनका आभार प्रकट करते हैं। इस अवसर पर विद्यालयों में तरह-तरह की प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। अगर आपको भी अपने विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर भाषण तैयार करना है तो आप इस पोस्ट की मदद से शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में एक प्रभावशाली रूप से तैयार कर सकते हैं। यहां पर आपको शिक्षक दिवस पर शायरी के साथ भाषण दिया गया है, जिसकी मदद से आप टीचर्स डे स्पीच इन हिंदी तैयार कर सकते हैं।

“शिक्षक दिवस पर भाषण हिंदी में”

“जीवन में हमारी रोशनी बनकर जो आएं,
महान है वह शिक्षक जो जीवन जगमग कर जाएं।”

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी अध्यापकगण और मेरे प्रिय साथियों! सर्वप्रथम आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! जैसा कि आप सभी जानते ही हैं आज 5 सितंबर का शुभ दिवस है। आज के दिन संपूर्ण भारत शिक्षक दिवस मानता है। इस दिन हमारे देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस होता है। वे एक महान शिक्षक थे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्हीं के सम्मान में भारत में प्रत्येक वर्ष उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
किसी भी राष्ट्र के निर्माण में उसे राष्ट्र के शिक्षकों का अहम योगदान होता है। वे शिक्षक ही होते हैं जो आने वाली पीढ़ी को एक नया रूप देते हैं। शिक्षक ही विद्यार्थी जीवन में अच्छे संस्कारों और योग्यताओं को भरकर भविष्य के लिए उनको तैयार करते हैं। शिक्षक हमारे भारतीय समाज की रीड की हड्डी के समान हैं। शिक्षक एक विकसित राष्ट्र की नींव को तैयार करते हैं।
शिक्षक अपने विद्यार्थी के जीवन में एक अहम भूमिका निभाता है। शिक्षक ही विद्यार्थी को जीवन जीने हेतु एक उचित मार्गदर्शन करता है। शिक्षक अपने विद्यार्थियों को आदर्शों और मूल्यों से भरा जीवन जीने हेतु प्रेरित करता है। जिस प्रकार एक कुम्हार मिट्टी को आकार देकर इतनी अच्छी-अच्छी वस्तुओं का निर्माण करता है ठीक उसी प्रकार एक शिक्षक भी नन्हे मुन्ने बच्चों के जीवन को एक सही आकार देने में मदद करता है। शिक्षक हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना सिखाता है।
यदि आज हम अपने जीवन में सफल है तो उसमें सबसे बड़ी भूमिका हमारे शिक्षकों की है। शिक्षक हमेशा हमें सफल होने और आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देते हैं। शिक्षक अपने सभी विद्यार्थियों से एक समान व्यवहार करके सबको एक साथ लेकर आगे लेकर बढ़ने की कोशिश करते हैं। यदि हमारे शिक्षक ना होते तो न जाने हमारा जीवन कैसा होता..?
अतः हमें मात्र शिक्षक दिवस पर ही नहीं बल्कि प्रत्येक दिन अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। हमें प्रत्येक दिन अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता रहना चाहिए और अपना आभार प्रकट करते रहना चाहिए। यदि हमारे शिक्षक हमसे प्रसन्न रहेंगे तो उनका आशीर्वाद सदा हमारे साथ बना रहेगा। अंत में मैं अपने सभी शिक्षकों को दिल से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद कहना चाहूंगा जिन्होंने इतनी मेहनत करके मुझे एक अच्छा इंसान बनाया।
“कैसे चुका पाऊं मैं….. मुझपे कर्ज तेरा अपार,
मुझको अच्छा इंसान बनाया, हे गुरु तेरा उपकार!

धन्यवाद!
इस तरह से आप शिक्षक दिवस पर भाषण आसानी के साथ तैयार कर सकते हैं अगर आपको भी teachers day 2024 speech हेल्पफुल लगे तो आप इसे अपने सहपाठियों के साथ अवश्य शेयर करें और अपने सुझाव आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। धन्यवाद!

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *