Har ghar tiranga essay in hindi। हर घर तिरंगा निबंध

स्वतंत्रता दिवस देश का राष्ट्रीय त्यौहार है, जिसे सभी भारतवासी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारत सरकार के द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। Har ghar tiranga abhiyan के अंतर्गत सभी देशवासियों को अपने घरों में तिरंगा झंडा प्रदर्शित करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकार का थी प्रयास रहेगा कि देश के हर एक नागरिक को इस अभियान के साथ जोड़ा जाए और देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाया जाए, जिससे नागरिक देशप्रेम के भाव से एकजुट होकर आगे आएं। तो आइए har ghar tiranga campaign विषय पर एक प्रभावशाली निबंध नारों के साथ लिखना सीखते हैं।

Har ghar tiranga nibandh hindi mein

“तिरंगा हमारी शान है,
देश का अभिमान है।”

परिचय –
हमारे देश भारत का तिरंगा झंडा हम सभी भारतीयों के लिए बहुत महत्व रखता है। तिरंगा हमारे देश की शान है और हम सभी भारतवासियों को गौरवान्वित करता है। तिरंगा हमारे भारत देश के सम्मान की निशानी है। हम सभी जब ऊंचे आकाश में लहराते हुए तिरंगे को देखते हैं, तो सुरक्षित महसूस करते हैं।
हर घर तिरंगा अभियान –
हम भारतवासी प्रत्येक राष्ट्रीय त्योहार पर तिरंगे झंडे को बड़ी ही शान के साथ फहराते हैं। देश की इसी शान को बढ़ाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भारत के हर एक नागरिक को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घर में तिरंगे झंडे को प्रदर्शित करना है। इससे देशवासियों में तिरंगे झंडे के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही देशवासियों के मन में देशभक्ति की भावना जागृत होगी।
हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य –
भारत सरकार इस अभियान के अंतर्गत देश के हर एक नागरिक को जोड़ने की कोशिश कर रही है जिससे कि देशवासी धर्म और जाति के भेदभाव को भुलाकर एक भारतवासी होने के नाते से राष्ट्र के प्रति समर्पित हों। जब सभी भारतवासी अपने-अपने घर में तिरंगे को लहराएंगे तो उनमें एक राष्ट्र की भावना की उत्पत्ति होगी और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता में भी वृद्धि होगी।

“हर घर तिरंगा लहराएंगे, अभियान को सफल बनाएंगे।”

उपसंहार –
हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे भारत देश के गौरव का प्रतीक है। अतः इसे मात्र औपचारिक समारोह तक ही सीमित न रखकर सरकार व्यक्तिगत तौर पर भी देश के नागरिकों के साथ जोड़ना चाहती है। सरकार का यह प्रयास सराहनीय है। हर घर तिरंगा अभियान के साथ जुड़ना हम सभी भारतीयों के लिए बड़े ही गर्व की बात है, हम सभी को सरकार के इस अभियान का हिस्सा बनकर अपनी भागीदारी अवश्य निभानी चाहिए।

“आओ हम सब मिलकर तिरंगे का मान बढ़ाएं,
जनभागीदारी से अभियान को सफल बनाएं।”

हर घर तिरंगा अभियान केंद्र सरकार का एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है, जो हर एक भारतवासी को आपस में एक राष्ट्र की भावना से जोड़ेगा। सरकार का यह बहुत ही अच्छा प्रयास है, जो जन जन को उत्साह और देशप्रेम की भावना से भर देगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर को और अधिक उत्साही बनाने हेतु har ghar tiranga जैसे अभियानों की परम आवश्यकता है। ऐसे अभियान ही देशवासियों के मन में देशभक्ति का जोश भरते हैं और नागरिकों को देशहित के कार्य करने हेतु प्रेरित भी करते हैं।

हमारा देश भारत भिन्न भिन्न धर्मों और संप्रदायों को मानने वाला देश है। भारत जैसे देश में आज के समय में ऐसे अभियानों के द्वारा ही देशवासियों को एक धागे में पिरोया जा सकता है। हर घर तिरंगा अभियान से प्रेरित होकर जब देशवासी अपने घरों में तिरंगा प्रदर्शित करेंगे तो ना उनको अपना धर्म याद रहेगा न ही जाति, उनको अगर कुछ याद रहेगा तो मात्र भारतवासी। एक भारतवासी होने के नाते से ही सभी देशप्रेम में एकजुट होकर आगे आएंगे।

आपको har ghar tiranga nibandh कैसा लगा, आप हमें comment के द्वारा अवश्य बताएं। यदि आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो अवश्य दे सकते हैं। हर घर तिरंगा निबंध helpful हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। धन्यवाद!

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *