नमस्कार दोस्तों! जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आतंकवाद की समस्या एक बहुत ही गंभीर समस्या है। यह समस्या उस दीमक की भांति है जो देश को भीतर ही भीतर खोखला करती ही जाती है। आज हमारे देश भारत के साथ-साथ पूरा विश्व आतंकवाद की समस्या से जूझ रहा है।
हमारे देश भारत का आतंकवाद से नाता कुछ इस प्रकार का है जैसे जीवन और मृत्यु। दोनों का ही एक दूसरे के साथ समय-समय पर सामना होता ही रहता है। आज भारत आतंकवाद का मुकाबला करते हुए पूरे विश्व के सामने एक मिसाल बनकर खड़ा है। देश की सेना बड़ी ही बहादुरी के साथ आतंकवाद रूपी राक्षस का सामना कर रही है और उसे देश से खदेड़ कर परास्त कर रही है।
आज हम आतंकवाद एक समस्या विषय पर संस्कृत भाषा में निबंध लिखना सीखेंगे। यह निबंध हम 10 पंक्तियों में लिखेंगे और साथ ही साथ हिंदी अनुवाद के साथ समझते जाएंगे।
“आतङ्कवादः – एकः गम्भीरः समस्या”
१) आतङ्कवादः एकः गम्भीरः समस्या अस्ति।
२) जनानां मध्ये भयम्, असुरक्षां च सृजति ।
३) आतङ्कवादः वैश्विकसमस्या अस्ति।
४) आतङ्कवादिनः प्रायः निर्दोषान् जनान् लक्ष्यं कुर्वन्ति ।
५) आतङ्कवादः राजनैतिकसामाजिकधार्मिककारणात् भवति ।
६) आतङ्कवादीनां आक्रमणानां समये बहवः जनाः प्राणान् त्यजन्ति ।
७) आतङ्कवादेन आर्थिकहानिः अपि भवति ।
८) आतङ्कवादं निवारयितुं अस्माभिः एकीकृत्य युद्धं कर्तव्यम्।
९) एतत् समग्रस्य मानवजातेः कृते महत् खतरा अस्ति।
१०) आतङ्कवादस्य मूलतः उन्मूलनं अतीव महत्त्वपूर्णम् अस्ति।
हिंदी अनुवाद –
1) आतंकवाद एक गंभीर समस्या है।
2) यह लोगों में भय और असुरक्षा उत्पन्न करता है।
3) आतंकवाद एक वैश्विक समस्या है।
4) आतंकवादी अक्सर निर्दोष लोगों को निशाना बनाते हैं।
5) आतंकवाद राजनीतिक, सामाजिक या धार्मिक कारणों से होता है।
6) आतंकवादी हम लोग के दौरान बहुत से लोग अपनी जान गवा देते हैं।
7) आतंकवाद से आर्थिक नुकसान भी होता है।
8) हमें आतंकवाद को रोकने के लिए एकजुट होकर लड़ना चाहिए।
9) यह संपूर्ण मानव जाति के लिए एक बड़ा खतरा है।
10) आतंकवाद को जड़ से मिटाना बहुत आवश्यक है।
आपको आतंकवाद पर निबंध संस्कृत में कैसा लगा आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। यदि इस पोस्ट से संबंधित आपके कुछ सुझाव हो तो आप हमें अवश्य बताएं। धन्यवाद!