नमस्कार दोस्तों! जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। इसीलिए आज की पोस्ट में हम स्वतंत्रता दिवस पर कविता लेकर आएं हैं। इस पोस्ट में दो 15 अगस्त पर कविता दी गई हैं। यह indepedence day poem स्वरचित और बिल्कुल ही आसान हैं। swatantrata diwas par kavita याद करने में बिल्कुल ही आसान हैं। आप poem on independence day कि कुछ पंक्तियां स्वतन्त्रता दिवस पर निबंध अथवा स्वतंत्रता दिवस पर भाषण में अगर include करते हैं तो आपका swatantrta diwas par nibandh या swatantrata diwas par bhashan बहुत प्रभावी बन जाएगा और आपको full marks मिलेंगे। तो आइए शुरू करते हैं –
“स्वतंत्रता दिवस पर कविता”
आखिर यूं ही नहीं हमने
मूल्यवान आजादी पाई थी,
भारत की पवित्र धरा
खून में नहाई थी,
तब जाकर देश ने
यह आजादी पाई थी।
अंग्रेजी शासन ने देश पर
लूट यूं मचाई थी,
भारत मां फिर ना कभी
सोने की चिड़िया कहलाई थी।
आखिर यूं ही नहीं हमने
यह आजादी पाई थी।
खूब किया संघर्ष
खूब लड़ी लड़ाई थी,
वीरों ने आजादी की खातिर
अपनी जान गवाई थी।
आखिर यूं ही नहीं हमने
यह आजादी पाई थी।
मांओं ने अपने सपूत,
बहनों ने अपने सुहाग
वीरों ने अपनी जवानी
देश पर लुटाई थी।
आखिर यूं ही नहीं हमने
यह आजादी पाई थी।
जिम्मेदारी है हमारी
आजादी यूं ही बरकरार रहे,
देश में फैले खुशहाली
हर भारतवासी खुशहाल रहे।
इसकी खातिर देश ने
कीमत बड़ी चुकाई थी,
आखिर यूं ही नहीं हमने
यह आजादी पाई थी।
“15 अगस्त पर कविता”
आज बेशक हम हैं आजाद
पर जारी अभी लड़ाई है,
पहले लड़े अंग्रेजों से
आज अपनों से ही लड़ाई है।
देखे थे जो ख्वाब
अभी आंखों में ही है धरे,
अब तो अंग्रेजी राज और
इस राज में फर्क ना लगे।
भ्रष्टाचार फैला है,
बेरोजगारी छाई है।
अंग्रेजों से नहीं पर,
अपनों से ही लड़ाई है।
आजादी की वह जंग
आज भी निरंतर जारी है..
भुखमरी और गरीबी
तरक्की पर आज भी भारी है।
करके इन समस्याओं का हल
विकास की गति बढ़ानी है,
विकसित राष्ट्र की ओर
यात्रा अभी जारी है।
बेशकीमती यह आजादी बनी रहे
जिम्मेदारी हमारी है।
मर मिटेंगे देश पर
जज्बा वही जारी है।
करके बुलंद हौंसले को
डगर वही अपनानी है,
सफलता की यह कहानी
पूरे विश्व को सुनानी है।
आज बेशक हम हैं आजाद
पर जारी अभी लड़ाई है,
पहले लड़े अंग्रेजों से
आज अपनों से ही लड़ाई है।
इस प्रकार से आप स्वतंत्रता दिवस पर कविता तैयार कर सकते हैं। यदि आपको independence day poem पसंद आती है तो आप हमें comment करके अवश्य बताएं और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आपके इस पोस्ट से related सुझाव हैं तो आप हमें कमेंट जरूर करें। धन्यवाद!