हिंदी दिवस पर भाषण। Hindi diwas par bhashan। hindi diwas speech in hindi

नमस्कार दोस्तों आज की पोस्ट के माध्यम से हम हिंदी दिवस पर भाषण देना सीखेंगे। हिंदी को हम भारतवासी अपनी मातृभाषा मानते हैं। बिना हिंदी भाषा के हम हिंदुस्तानी अपने अस्तित्व की कल्पना भी नहीं कर सकते। हिंदी हम सभी भारतवासियों के दिलों की धड़कन है। हिंदी में एक अलग ही अपनापन है जो हम हिंदुस्तानियों को किसी अन्य भाषा में नहीं मिलता। hindi diwas par speech को हम प्रभावशाली नारों के साथ तैयार करेंगे। हिंदी दिवस स्पीच कि यह पोस्ट आपके लिए बहुत हेल्पफुल होगी।

“हिंदी दिवस पर भाषण हिंदी में”

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी अध्यापकगण और मेरे दोस्तों! सर्वप्रथम आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
“हिंदी देश की शान है,
हिंदी से हिंदुस्तान है।”

जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि आज हम सभी यहां हिंदी दिवस को मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। यह दिवस हम सभी भारतवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिवस भारत देश के गौरव हमारी हिंदी भाषा के महत्व को एक बार पुनः स्मरण कराता है। यूं तो हमारे देश भारत में बहुत सी भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं। किंतु हिंदी हमारे भारत देश की पहचान है। हिंदी में हमारी भारतीय सभ्यता और पुरातन संस्कृति की झलक दिखाई देती है। हिंदी भारत में तो सबसे अधिक बोली ही जाती है साथ ही दुनिया में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओं में हिंदी तीसरे स्थान पर आती है।

हिंदी एक समृद्ध और सरल भाषा है। महात्मा गांधी ने हिंदी भाषा को जनमानस की भाषा कहा था। अंग्रेजों ने 200 वर्षों तक भारत पर राज किया , जिसका प्रभाव हिंदी भाषा पर भी साफ साफ देखने को मिलता है। आजादी से लेकर अब तक अंग्रेजी भाषा ने भारत के अंदर अपना स्थान मजबूत कर लिया है। आज हम भारतवासी हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी भाषा बोलने पर जोर दे रहा है। जब से अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों का चलन बढ़ा है, तब से हिंदी भाषा को स्वयं भारतवासी ही हीन भावना से देखने लगे हैं।
“हिंदी के महत्व को कम ना आंकें,
देश को भाषा के आधार पर न बांटे।”

आज भारतवासी हिंदी भाषा को बोलने में शर्म महसूस करने लगे हैं। देश में हिंदी बोलने वाले को पिछड़ा समझा जाता है और अंग्रेजी बोलने वाले को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, जो कि हम भारतवासियों के लिए बेहद शर्मनाक बात है। साथ ही विविधता से भरे भारत देश में प्रत्येक राज्य की अपनी एक अलग भाषा है। इस कारण से भी प्रत्येक राज्य अपनी भाषा को हिंदी से अधिक महत्व देता है।
ऐसे में देश के गौरव हिंदी भाषा को सम्मान दिलाने हेतु हिंदी दिवस को मनाना जरूरी है। अतः देशवासियों को हिंदी भाषा का महत्व समझाने और हिंदी भाषा को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर के दिन प्रत्येक वर्ष बड़े ही उत्साह के साथ हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारत देश की भाषा हिंदी को पुनः वह पुराना स्थान दिलाने हेतु हिंदी का प्रचार प्रसार करना बहुत ही आवश्यक है।

आओ हम सब मिलकर इस हिंदी दिवस पर यह शपथ लेते हैं कि हम स्वयं भी अपनी हिंदी भाषा का सम्मान करेंगे और पूरे विश्व में भी हिंदी को सम्मान दिलाएंगे। अंत में अपनी वाणी को विराम देते हुए मैं दो पंक्तियां देश के नागरिकों को कहना चाहूंगी-
“भारत का आधार है हिंदी, सपने करती साकार है हिंदी।
हिंदी से हम हिंदुस्तानी हैं, ना कि हम सबसे है हिंदी।
अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे तो बहुत आगे तक जाएंगे,
विश्व पटल प्रदेश को एक नया सम्मान दिलाएंगे।”

धन्यवाद! जय हिंद! जय हिंदी!

इस तरह से आप हिंदी दिवस पर भाषण तैयार कर सकते हैं आपको हिंदी दिवस पर भाषण की यह पोस्ट कैसी लगी आप हमें कमेंट करके अवश्य बताएं। अगर hindi diwas par bhashan आपके लिए हेल्पफुल होता है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं धन्यवाद!

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *