आत्मनिर्भर भारत अभियान पर निबंध। Atmanirbhar bharat abhiyan par nibandh

नमस्कार दोस्तों! जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि कोरोना काल से ही हमारे देश भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हमारे देश भारत को पूरी तरह से अपने ही देश पर निर्भर करना है। हर एक क्षेत्र में भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना ही आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना है। आज आत्मनिर्भर भारत पर निबंध विषय पर एक प्रभावशाली निबंध नारे और हेडिंग के साथ तैयार करने वाले हैं। चलिए शुरू करते हैं –

“हम सब का एक ही सपना,
आत्मनिर्भर हो भारत अपना।”

“आत्मनिर्भर भारत पर निबंध “

प्रस्तावना –
भारत को आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के विचार को आत्मनिर्भर भारत कहते हैं। इसके अंतर्गत भारत को हर एक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाकर वैश्विक स्तर पर एक महाशक्ति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान से तात्पर्य –
आत्मनिर्भर भारत से तात्पर्य है कि भारत देश का हर एक जरूरी वस्तु के लिए स्वयं पर निर्भर होना। जिस दिन भारत देश हर क्षेत्र में स्वयं पर आश्रित होगा, उस दिन हम गर्व से कह सकेंगे कि हमारा भारत देश एक आत्मनिर्भर भारत है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत तथा इसका लक्ष्य –
हमारे देश भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 12 मई 2020 को आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। इस योजना को जब तैयार किया गया था, तब इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य कोरोना काल में देश पर आए संकट का सामना करना था। आत्मनिर्भर अभियान के तहत देश में कई स्टार्टअप्स की शुरुआत हुई। उन सभी लोगों को सस्ती दर पर लोन उपलब्ध कराया गया जो छोटे स्तर से अपने व्यापार की शुरुआत करना चाहते थे। विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराई जाए यह सुनिश्चित किया गया।

आत्मनिर्भर भारत अभियान से होने वाले लाभ –
आत्मनिर्भर भारत अभियान हमारे भारत देश के लिए एक वरदान से कम नहीं है। इस योजना से देश और देशवासियों को बहुत से लाभ हुए हैं। देश में लघु उद्योगों और स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिला है। नए कारोबारों की शुरुआत देश में हुई है। देश में ही बहुत सी वस्तुओं का उत्पादन होने से हमें बाहरी देशों से कम वस्तुएं आयात करनी होंगी। इससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा। साथ ही देश में रोजगार उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे बेरोजगारी और गरीबी की समस्या हल होगी। कुल मिलाकर आत्मनिर्भर भारत योजना से भारत की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो सकती है।

निष्कर्ष –
सभी देशवासी अपने स्तर पर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की राह पर आज निकल चुके हैं। सभी देशवासियों का एक ही स्वप्न है स्वयं भी आत्मनिर्भर बने तथा देश को भी आत्मनिर्भर बनाएं। सभी भारतवासी स्वदेशी वस्तुएं अपनाकर और विदेशी वस्तुओं को ना कहकर देश की तरक्की में सहयोग करें। इस प्रकार सभी देशवासी एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं।

“भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है,
स्वदेशी को अपनाना है।”

इस प्रकार से आप आत्मनिर्भर भारत पर निबंध तैयार कर सकते हैं। आपको Atmanirbhar bharat par nibandh कैसा लगा आप हमें अपने सुझाव कमेंट करके बता सकते हैं। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए तो आप इसे अपने मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *